जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

फतेहपुर 20 सितम्बर, 2024

जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह  और मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने पूर्वान्ह 10 बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजीकरण काउंटर, आभा ऐप, जननी सुरक्षा योजना कक्ष, एनसी रजिस्ट्रेशन कक्ष, लेबर रूम, आयुष्मान वार्ड, एनआईसीयू, पीडियाट्रिक जनरल वार्ड, जच्चा बच्चा वार्ड, स्टॉक रूम, आफिस रिकार्ड रूम, जनरल मेडसिन ओपीडी, कोविड लैब, पैथोलाजी विभाग, एक्स-रे विभाग, इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड, जनरल मेडिसिन वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।


उन्होंने सीएमएस प्रभाकांत सिंह  को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित करें कि जिला अस्पताल के अंदर प्राइवेट अस्पतालों की होर्डिंग न लगे और न ही प्राइवेट एंबुलेंस अस्पताल के अंदर आए, दलालो पर सख्त कार्यवाही करें। अस्पताल के बाहर सिंगल विंडो बनाकर पर्चा काटने की व्यवस्था की जाय और आभा ऐप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार- प्रसार करें, जिससे घर बैठे ही लोग अपना पर्चा बनवा लें और उनको लाइन में लगने से राहत मिले।


उन्होंने सीएमएस से प्रतिमाह होने वाली कुल  डिलेवरी एवं सिजेरियन डिलेवरी की जानकारी ली और निर्देशित किया की लेबर रूम की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें एवं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत योजना के बारे में अस्पताल आने वाले मरीजों को जागरूक करें। आयुष्मान वार्ड में बेड की संख्या पूछने पर सीएमएस द्वारा बताया गया की कुल 16 बेड हैं और सब 100 प्रतिशत भरे रहते हैं, इस पर जिलाधिकारी ने उन्हें निर्देश दिए की ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को आयुष्मान योजना से आच्छादित करें और अलग से काउंटर बनाकर रजिस्ट्रेशन करें साथ ही आयुष्मान रजिस्ट्रेशन कार्यालय में संचालित सीसीटीवी की क्रियाशीलता को भी देखा। जच्चा बच्चा वार्ड में गंदगी पाए जाने पर संबंधितो को निर्देश दिए कि साफ-सफाई विशेष ध्यान रखें। 


एक्सरे रूम में ज्यादा भीड़ होनें पर सीएमओ डा0 राजीव नयन गिरी को निर्देशित किया कि अस्पताल में रखी दूसरी एक्सरे मशीन को तत्काल कल से एक्सरे टेक्नीशियन रखते हुए संचालित कराएं, जिससे आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। पोषण पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के दौरान सीएमएस को निर्देश दिए की बच्चों को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराएं और यह सुनिश्चित करें कि उनका वजन उम्र के अनुसार हो, बच्चों को कार्टून दिखाएं जिससे पुनर्वास केंद्र में उनका मन लगे एवं मां को भी जागरूकता वाले वीडियो दिखाएं जिससे वो अपने बच्चे का सही से देखभाल कर सके, पोषण पुनर्वास केंद्र को चाइल्ड फ्रेंडली बनाएं और जो भी बच्चे पोषण पुनर्वास केंद्र में आएं उनके अनुभव अन्य बच्चों से शेयर करें । उन्होंने सीएमएस को निर्देशित किया कि शुद्ध पेय जल एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें ।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, सीएमएस सहित सम्बंधित चिकित्सक उपस्थित रहे।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ