सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर में 11 से 15 सितम्बर तक बादल और बारिश की संभावना
फतेहपुर 11 सितंबर, 2024
भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 11 से 15 सितम्बर तक फतेहपुर जिले में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे, इस दौरान स्थानीय स्तर पर गरज/बिजली चमकने के साथ मध्यम से भारी बारिश बारिश की संभावना रहेंगी।
अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की दिशा दक्षिण पूर्वी से उत्तर-पूर्वी रहने की उम्मीद है, हवा की गति सामान्य होगी।
उपरोक्त जानकारी वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ,
कृषि मौसम विज्ञान,कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्राप्त हुई।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ