सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
भोजन जन सेवा समिति द्वारा दीपोत्सव पर बच्चों में त्योहार सामग्री का वितरण
फतेहपुर 25 अक्टूबर, 2024
गुरुवार को भोजन जन सेवा समिति, फतेहपुर ने दीपोत्सव और समिति के सातवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लगभग 100 बच्चों को लइया, गट्टा, पट्टी, मिठाई, और मोमबत्तियों का वितरण किया।
संस्था पिछले 7 वर्षों से असहाय, दिव्यांग, अतिनिर्धन और निराश्रित जनों की सेवा में जुटी हुई है। दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए यह सामग्री अन्य बस्तियों में भी वितरित की जाएगी। समिति ने कोरोना काल में भी अग्रिम पंक्ति में रहकर सेवा कार्य किए थे।
इस मौके पर कुमार शेखर, दिलीप यादव, नरेश कुमार गुप्ता, कपिल कुमार, शैलेष साहू, मनीष केसरवानी, आचार्य राम नारायण, अंकित वर्मा आदि का सहयोग प्रशंसनीय रहा।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ