सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर पुलिस की व्यापक कार्रवाई: शांति भंग के आरोप में 18 गिरफ्तार, कई वारण्टी अभियुक्त हिरासत में
फतेहपुर 27 अक्टूबर, 2024
फतेहपुर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। विभिन्न थाना क्षेत्रों से शांति भंग की आशंका में 18 व्यक्तियों को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। थाना हथगांव से 8, खखरेरू से 2, गाजीपुर से 6, मलवां और थरियांव से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
इसके साथ ही, जिले में लंबे समय से वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान चलाया गया। थाना मलवां से 4,
जहानाबाद से 1,
औंग से 1,
बिंदकी से 8
और थरियांव से 1
वांछित अभियुक्त को हिरासत में लिया गया।
यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने 57 वाहनों का चालान किया, 1 वाहन को सीज किया, और नियमों के उल्लंघन पर 1000 रुपये का शमन शुल्क वसूला।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)





0 टिप्पणियाँ