सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान: छात्राओं ने दशहरे मेले में लोगों को किया जागरूक
फतेहपुर 11अक्टूबर, 2024
डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति एवं सड़क सुरक्षा समिति प्रभारी श्रीमती अनुष्का छौंकर के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना, सड़क सुरक्षा समिति एवं महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में छात्राओं द्वारा दशहरे के मेले में आए हुए लोगों को सड़क-सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया।
यह कार्यक्रम दुर्गा पूजा पंडाल पटेल चौराहा फतेहपुर में किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्राओं ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बढ़ती संख्या में सड़क दुर्घटनाएं और उनके गंभीर परिणामों ने इसे एक अत्यावश्यक मुद्दा बना दिया है।
लोगों को शासन द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा पखवाड़े के साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के यातायात संकेत तथा उनके उल्लंघन पर सरकार द्वारा जुर्माने के बारे में जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा वैष्णवी ने दुर्घटना से देर भली के आदर्श वाक्य को मानने तथा लोगो द्वारा अनिवार्य रूप से अपने आचरण मे उतारने हेतु प्रेरित किया।
रोड सेफ्टी क्लब की मेंबर श्वेता ने "कीप लेफ्ट", "शराब पीकर गाड़ी न चलाएं", "चौराहों पर गति कम रखें" आदि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम के प्रति लोगों ने उत्साह दिखाया।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ