सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की फतेहपुर इकाई ने प्रांत अध्यक्ष देवनारायण सोनी का किया स्वागत
फतेहपुर 19 अक्टूबर, 2024
फतेहपुर: समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई फतेहपुर ने हाल ही में अपने नवनियुक्त प्रांत अध्यक्ष देवनारायण सोनी का आज फतेहपुर आगमन पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।
इस विशेष अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं और सदस्यों की उपस्थिति में देवनारायण सोनी ने अपने ओजस्वी भाषण के माध्यम से सभी में जबरदस्त ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने दिव्यांग सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करते हुए सक्षम के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के सदस्यों के बीच जागरूकता और उत्साह फैलाना था। अपने भाषण में सोनी ने समाज में दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों और उनकी जरूरतों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सक्षम का लक्ष्य दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उन्हें समान अधिकार दिलाने की दिशा में निरंतर प्रयास करना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रांत अध्यक्ष के साथ संवाद कर उनके मार्गदर्शन में संगठन की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में रामखेलावन जिला कार्यालय प्रभारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, धीरेन्द्र गुप्ता, सीताराम सिंह चौहान, दिनेश चंद्र त्रिपाठी, रणविजय सिंह, महेश त्रिपाठी, राजेश कुमार, शैलेंद्र कुमार रस्तोगी, स्वदेश पुरवार, अजीत सिंह, डॉक्टर शिवप्रसाद त्रिपाठी, जितेन्द्र त्रिवेदी, विष्णु कान्त त्रिपाठी, हिमान्शू राजपूत, दयाराम, रितिक वर्मा, भानु जौहरी, कल्लू प्रसाद सविता, दीपक सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, राजकुमार, मनोज, मिथलेश कुमार, छोटे लाल, पुत्तन लाल, नरेश गुप्ता, प्रशांत सिंह चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उपरोक्त कार्यक्रम स्थानीय सिद्ध पीठ अयोध्या कुटी मन्दिर में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम समापन के पश्चात सभी ने भगवान की सामूहिक आरती की तथा प्रसाद वितरण में भाग लिया।
प्रांत कार्यसमिति सदस्य पियूष द्विवेदी ने मां प्रांत अध्यक्ष के सम्मुख फतेहपुर इकाई द्वारा दिव्यांग हित तथा सनातन समाज के लिए चलायें जा रहे कार्यक्रमों को बिन्दुवार रखा और उनके फतेहपुर आगमन एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)






0 टिप्पणियाँ