सक्षम द्वारा बड़े शिवाला मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ एवं संगठन परिचय

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

 ‌                              (हर खबर पर हमारी पकड़)

सक्षम द्वारा बड़े शिवाला मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ एवं संगठन परिचय

फतेहपुर, 29 अक्टूबर, 2024

समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम)
की जिला इकाई फतेहपुर द्वारा अपने मातृ संगठन के निर्देशों का अनुसरण करते हुए सनातन धर्म को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से आज दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को बड़े शिवाला मंदिर, जीटी रोड, फतेहपुर में हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ आयोजन किया। 


शाम 5 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया और उपस्थित जनसमुदाय को सक्षम संगठन का परिचय, उसकी आवश्यकता और उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें मुख्य रूप से पियूष द्विवेदी प्रांत कार्यसमिति सदस्य, पुरुषोत्तम जी नगर संघचालक, महेश पाल धर्म जागरण मंच, धीरेन्द्र गुप्त जिलाध्यक्ष , सीताराम सिंह चौहान उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, डॉ नवनीत श्रीवास्तव अध्यक्ष अस्थिबाधित प्रकोष्ठ, स्वदेश पुरवार, बैजनाथ सिंह, जितेन्द्र त्रिवेदी, रामचंद्र शुक्ल, गोरेलाल गुप्ता, चन्द्र भान त्रिपाठी, कल्लू प्रसाद सविता, हरीबाबू चौरसिया, रज्जन बाबू केसरवानी, शैलेंद्र कुमार रस्तोगी, पुनीत श्रीवास्तव दिव्यांग मित्रों ने उपस्थित होकर धर्म की रक्षा और समाज के उत्थान के प्रति सक्षम के योगदान पर विचार रखे।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ