सक्षम द्वारा श्री शीतला माता मंदिर में कार्यक्रम, अगला आयोजन 22 अक्टूबर को

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

           ‌‌                    (हर खबर पर हमारी पकड़)

सक्षम द्वारा श्री शीतला माता मंदिर में कार्यक्रम, अगला आयोजन 22 अक्टूबर को

फतेहपुर 15 अक्टूबर, 2024

समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई इन दिनों अपनी साप्ताहिक बैठकों के माध्यम से विभिन्न देव स्थानों पर जाकर लोगों को सक्षम की परिकल्पना एवं दृष्टिकोण से अवगत करा रही है और समाज के प्रति सकारात्मक विचार रखने वाले सहृदय व्यक्तियों को सक्षम की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है।


इसी क्रम में आज दिनांक 15 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को श्री शीतला माता के मंदिर स्थित मोहल्ला तुराबली का पुरवा में अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सभी दिव्यांग मित्र उपस्थित हुए और उपस्थित जनसमुदाय के साथ संगठन मंत्र, दृष्टिकोण, परिकल्पना, सक्षम गीत और कल्याण मन्त्र का पाठ कर सभी को सक्षम की कार्यपद्धति से अवगत कराया।

तत्पश्चात भगवान पवनपुत्र हनुमान जी की सेवा में हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया गया। तदोपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

साथ ही हनुमान चालीसा पाठ के व्यवस्था प्रमुख सक्षम उपाध्यक्ष सीताराम सिंह चौहान द्वारा सभी को अवगत कराया गया कि अगले मंगलवार दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को हनुमान चालीसा का पाठ संकटमोचन हनुमान मंदिर नई बस्ती, आबूनगर फतेहपुर में नियत समय 05 बजे सायं प्रारम्भ किया जायेगा।

सभी दिव्यांग मित्र अपने मित्रों के साथ अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो उचित रहेगा।

सक्षम के प्रांत कार्यसमिति सदस्य पियूष द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे सक्षम जन के बीच "सक्षम से क्यों जुड़े?" विषय पर व्यापक चर्चा की गई।

आज के कार्यक्रम में धीरेन्द्र गुप्त जिलाध्यक्ष, सीताराम सिंह चौहान उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार अध्यक्ष रोजगार आयाम, हरी बाबू चौरसिया, शैलेंद्र कुमार रस्तोगी, कमल रस्तोगी, अजय‌ रस्तोगी, स्वदेश पुरवार, रणविजय सिंह, अजीत सिंह, कल्लू प्रसाद सविता, राकेश चन्द्र, छोटे लाल, सर्वेश चंद्र शुक्ला, इत्यादि दिव्यांग मित्र उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अन्त में जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्त द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा अग्रिम कार्यक्रम में ससमय उपस्थित आने का निवेदन किया गया।

अग्रिम कार्यक्रम स्थल: नई बस्ती, आबूनगर, पुलिस चौकी आबूनगर के समीप रखे ट्रांसफार्मर के सामने उत्तर दिशा वाली गली के अन्दर छोटे लाल का संकटमोचन हनुमान मंदिर, दिनांक 22 अक्टूबर, 2024, समय 05 बजे सायं 

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ