सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सक्षम की साप्ताहिक बैठक: सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में दिव्यांग मित्रों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ
फतेहपुर 08 अक्टूबर, 2024
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई इन दिनों अपनी साप्ताहिक बैठकों के माध्यम से विभिन्न देवी स्थानों पर जाकर लोगों को सक्षम की परिकल्पना एवं दृष्टिकोण से अवगत करा रही है और समाज के प्रति सकारात्मक विचार रखने वाले सहृदय व्यक्तियों को सक्षम की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 08 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को सिद्धपीठ हनुमान मंदिर (तिवारी तालाब) स्थित मोहल्ला पक्का तालाब में अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सभी दिव्यांग मित्र उपस्थित हुए और उपस्थित जनसमुदाय के साथ संगठन मंत्र, दृष्टिकोण, परिकल्पना, सक्षम गीत और कल्याण मन्त्र का पाठ कर सभी को सक्षम की कार्यपद्धति से अवगत कराया।
तत्पश्चात भगवान पवनपुत्र हनुमान जी की सेवा में हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया गया। तदोपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
साथ ही हनुमान चालीसा पाठ के व्यवस्था प्रमुख सक्षम उपाध्यक्ष सीताराम सिंह चौहान द्वारा सभी को अवगत कराया गया कि अगले मंगलवार दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को हनुमान चालीसा का पाठ सिद्धपीठ शीतला माता मंदिर तुराबली का पुरवा फतेहपुर में नियत समय 05 बजे सायं प्रारम्भ किया जायेगा।
सभी दिव्यांग मित्र अपने मित्रों के साथ अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो उचित रहेगा।
सक्षम के प्रांत कार्यसमिति सदस्य पियूष द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे सक्षम जन के बीच "सक्षम क्या है?" विषय पर व्यापक चर्चा की गई।
आज के कार्यक्रम में पुरुषोत्तम जी नगर संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, धीरेन्द्र गुप्त जिलाध्यक्ष सक्षम, सीताराम सिंह चौहान उपाध्यक्ष सक्षम, दिनेश चंद्र त्रिपाठी कोषाध्यक्ष सक्षम, डॉ नवनीत श्रीवास्तव अध्यक्ष अस्थिबाधित प्रकोष्ठ, राजेश कुमार अध्यक्ष रोजगार आयाम, गंगा प्रसाद वैश्य, हरी बाबू चौरसिया, शैलेंद्र कुमार रस्तोगी, कमल रस्तोगी, अजय रस्तोगी, स्वदेश पुरवार, जितेन्द्र त्रिवेदी, विष्णु कान्त त्रिपाठी, रणविजय सिंह, अजीत सिंह, डॉक्टर शिवप्रसाद त्रिपाठी सेवा केन्द्र संचालक, कुलदीप दीक्षित इत्यादि दिव्यांग मित्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अन्त में जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्त द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा अग्रिम कार्यक्रम में ससमय उपस्थित आने का निवेदन किया गया।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ