सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर पुलिस की कार्यवाही: शांति भंग और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, 87 वाहनों का चालान
फतेहपुर 10 नवम्बर, 2024
फतेहपुर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक कार्यवाही की है। शांति भंग की आशंका के चलते जिले के विभिन्न थानों से कुल 22 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
थाना सुल्तानपुर घोष से 2, गाजीपुर से 1, मलवा से 6, थरियांव से 10 और हथगांव से 3 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई।
इसके अतिरिक्त, वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ भी की गई, जिसमें थाना चांदपुर से 1,
खखरेरू से 2
और किशनपुर से 3
वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की। कुल 87 वाहनों का चालान किया गया और एक वाहन से 2000 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)



0 टिप्पणियाँ