सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सनातन धर्म की मजबूती हेतु सक्षम फतेहपुर द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन
फतेहपुर 19 नवम्बर, 2024
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई फतेहपुर ने 19 नवम्बर, 2024 को अपने मातृ संगठन के निर्देशानुसार शिव मंदिर, शादीपुर नाका (डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी के समीप) दिव्यांग सेवा केंद्र में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया।
इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन धर्म को मजबूती प्रदान करना और समाज में धार्मिक जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:30 बजे हुई, जिसमें हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही उपस्थित जनसमुदाय को सक्षम संगठन का परिचय, उसकी आवश्यकता, और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई।
इस आयोजन में प्रमुख कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी रही। मुख्य रूप से पियूष द्विवेदी (प्रांत कार्यसमिति सदस्य सदस्य), पुरुषोत्तम जी (नगर संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), बिन्देश्वर पाण्डेय (जिला कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), महेश पाल (धर्म जागरण मंच), धीरेन्द्र गुप्त (जिलाध्यक्ष), सीताराम सिंह चौहान (उपाध्यक्ष), रणविजय सिंह (कार्यालय प्रभारी), राजेश कुमार (अध्यक्ष, रोजगार आयाम), स्वदेश पुरवार, चन्द्र भान त्रिपाठी, कल्लू प्रसाद सविता, हरीबाबू चौरसिया, रज्जन बाबू केसरवानी, शैलेंद्र कुमार रस्तोगी, भानु प्रताप जौहरी, डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी, आनंद निधान सिंह, श्रीमती प्रतिमा तोमर, छोटेलाल, यश त्रिपाठी, धर्मराज साहू आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
सभी उपस्थित दिव्यांग मित्रों और समाज के कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्म की रक्षा और समाज के उत्थान के लिए सक्षम संगठन की भूमिका पर विचार-विमर्श किया।
यह आयोजन सक्षम के समाज और धर्म के प्रति योगदान को सशक्त करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हो रहा है ।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ