जनपद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शांति भंग, वांछित गिरफ्तारी और यातायात अभियान

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                               (हर खबर पर हमारी पकड़)

जनपद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शांति भंग, वांछित गिरफ्तारी और यातायात अभियान

फतेहपुर 20 नवम्बर, 2024

फतेहपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई की।

1. शांति भंग की कार्रवाई:

शांति भंग की आशंका में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

थाना धाता: 03 अभियुक्त

थाना चांदपुर: 03 अभियुक्त

थाना थरियांव: 02 अभियुक्त

थाना असोथर: 04 अभियुक्त

थाना जहानाबाद: 02 अभियुक्त

थाना सुल्तानपुर घोष: 01 अभियुक्त


2. वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी:

जनपद पुलिस ने विभिन्न थानों से वांछित और वारंट जारी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की।

थाना राधानगर: 04 वारंटी अभियुक्त


थाना ललौली: 01 वारंटी अभियुक्त


थाना खखरेरू: 01 वांछित अभियुक्त



3. यातायात अभियान:

यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने 88 वाहनों का चालान किया और 02 वाहनों से ₹2000 का शमन शुल्क वसूला।

फतेहपुर पुलिस द्वारा की गई इन कार्रवाइयों से कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन में सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से कानून के प्रति सहयोग करने की अपील की है।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ