सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सक्षम फतेहपुर द्वारा शिव मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन: समाज को धर्म और समानता की प्रेरणा
फतेहपुर 12 नवम्बर, 2024
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की फतेहपुर जिला इकाई ने अपने मातृ संगठन के दिशा-निर्देशों के तहत शिव मंदिर, विकास भवन कॉलोनी, सिविल लाइंस फतेहपुर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन धर्म की जड़ों को मजबूत करना और समाज में धर्म के प्रति जागरूकता लाना था।
शाम 5 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों से आए लोगों ने सामूहिक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में सक्षम के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों और समाज में इसके योगदान पर चर्चा की।
मुख्य वक्ता सीताराम सिंह चौहान ने अपने संबोधन में बताया कि सक्षम का लक्ष्य दिव्यांगजनों को सशक्त बनाकर उन्हें समाज में समानता और सम्मान दिलाना है। उन्होंने कहा कि सक्षम न केवल दिव्यांगजनों के कल्याण में लगा है, बल्कि समाज के सभी वर्गों में समदृष्टि और समानता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत कार्यसमिति सदस्य पियूष द्विवेदी, पुरुषोत्तम जी (नगर संघ चालक), उपाध्यक्ष सीताराम सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी, चन्द्र भान त्रिपाठी, रज्जन बाबू, राम शंकर पाल, महेश पाल, रणविजय सिंह, रोजगार आयाम के अध्यक्ष राजेश कुमार, भानु प्रताप जौहरी और अजय विश्वकर्मा शामिल हुए। सभी ने समाज में धर्म और दिव्यांगजनों के उत्थान में सक्षम की भूमिका पर अपने विचार रखे।
इस पहल ने धर्म, समाज और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य किया है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ