यूपी बोर्ड 2024-25 परीक्षा केंद्र निर्धारण बैठक: जिलाधिकारी के निर्देश

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

यूपी बोर्ड 2024-25 परीक्षा केंद्र निर्धारण बैठक: जिलाधिकारी के निर्देश

फतेहपुर, 21 नवंबर 2024

वर्ष 2024–2025 की यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के केंद्र निर्धारण के लिए कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रस्तावित 114 परीक्षा केंद्रों की स्थलीय जांच और मानकों की पुष्टि के निर्देश दिए गए।


जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र निर्धारण में प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण नियमानुसार करते हुए उनके समाधान का स्पष्ट विवरण आख्या में प्रस्तुत किया जाए। नए केंद्रों के प्रस्तावों की जांच संबंधित उप जिलाधिकारी और पुलिस विभाग से कराई जाए। केंद्र केवल तभी प्रस्तावित किए जाएं जब वे बोर्ड के सभी मानकों और सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, धीरेंद्र प्रताप, बिंदकी और खागा के उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह महत्वपूर्ण निर्णय यूपी बोर्ड परीक्षाओं की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ