सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
धाता पुलिस ने 15 लीटर अवैध शराब व उपकरणों के साथ अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
फतेहपुर 20 दिसम्बर, 2024
जनपद फतेहपुर में अवैध शराब निष्कर्षण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धाता पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में थाना धाता की पुलिस टीम ने मोहल्ला नारारोड लेडहापर कारीकान से अभियुक्ता उर्मिला को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण और 25 किग्रा लहन के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद थाना धाता में अभियुक्ता के खिलाफ मु0अ0स0- 183/2024 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्ता:
नाम: उर्मिला
गिरफ्तार करने वाली टीम:
1. उ0नि0 रमापति सिंह
2. हे0 का0 रामप्रवेश
3. का0 गयूर अब्बास
4. का0 सर्वेश कुमार
5. म0का0 ममता यादव
धाता पुलिस का यह प्रयास जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ