फतेहपुर में डबल मर्डर से सनसनी, प्रेम प्रसंग का मामला होने की आशंका?

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में डबल मर्डर से सनसनी, प्रेम प्रसंग का मामला होने की आशंका? 

फतेहपुर 14 दिसम्बर, 2024

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में बीते 12 घंटे के भीतर दो शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मानते हुए जांच तेज कर दी है।


पहली घटना कल देर रात रामनगर कौंहन गांव के पास हुई, जहां एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान आशू सिंह के रूप में हुई, जिसे गोली मारी गई थी। दूसरी घटना आज सुबह राजाराम का डेरा गांव के पास सामने आई, जहां एक युवती का अर्धनग्न शव मिला। युवती को भी गोली मारी गई थी।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों मृतकों के बीच संबंध की जानकारी जुटाई जा रही है। युवती के परिवार ने बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई है।

ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत:

डबल मर्डर की इन घटनाओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि दोनों हत्याएं आपस में जुड़ी हुई हैं।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को तैनात किया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कि हत्या के पीछे की वजह क्या है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा, "प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। युवती और युवक दोनों की गोली लगने से मौत हुई है। हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।"

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ