फतेहपुर पुलिस की कार्रवाई: शांति भंग, वांछित गिरफ्तारियां और अवैध शराब की बरामदगी

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर पुलिस की कार्रवाई: शांति भंग, वांछित गिरफ्तारियां और अवैध शराब की बरामदगी

फतेहपुर 25 दिसम्बर, 2024

फतेहपुर पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था में सख्त कार्रवाई:

आज दिनांक 25.12.2024 को फतेहपुर पुलिस ने विभिन्न मोर्चों पर बड़ी कार्रवाई की।

1. शांति भंग की कार्रवाई (धारा 170 बीएनएसएस):

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शांति भंग की आशंका में 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया:

थाना गाजीपुर: 6 अभियुक्त

थाना हथगांव: 1 अभियुक्त

थाना सुल्तानपुर घोष: 5 अभियुक्त

2. वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी:

थाना थरियांव: 1 वांछित अभियुक्त


थाना खखरेरू: 1 वांछित अभियुक्त


3. यातायात कार्रवाई:

1 वाहन से ₹1500 शमन शुल्क वसूला गया।

78 वाहनों का चालान किया गया।

4. सराहनीय कार्य:

थाना खखरेरु पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मोहनापुर में दबिश देकर अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की:

अभियुक्ता सविता देवी के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व 80 किलोग्राम महुआ लहन बरामद।

अभियुक्ता कुसमा देवी के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व 100 किलोग्राम महुआ लहन बरामद।


बरामद महुआ लहन को मौके पर नष्ट किया गया। दोनों के खिलाफ थाना खखरेरु में मु.अ.सं. 216/2024 व 217/2024 के तहत आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।


फतेहपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में एक सराहनीय कदम है।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ