सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
डिजीशक्ति योजना के तहत फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में टैबलेट वितरण कार्यक्रम
फतेहपुर 12 दिसम्बर, 2024
अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियांव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय, फतेहपुर में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में डिजीशक्ति योजना के तहत एक टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है, जो डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूती प्रदान करेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'डिजीशक्ति योजना' की शुरुआत की है। इस योजना के तहत शैक्षिक संस्थानों में छात्रों को तकनीकी उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में 35 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। छात्रों ने टैबलेट पाकर खुशी जाहिर की और उच्चतर शिक्षा में इनके सदुपयोग की प्रतिज्ञा ली।
कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज की निर्माण कार्यदाई संस्था (सीएनडीएस) और प्राचार्य के साथ निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डॉ. आर.पी. सिंह (प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज), डॉ. पी.के. सिंह (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक), डॉ. प्रदीप कुमार, सभी संकाय सदस्य, एसआर, जेआर, कर्मचारीगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
स्रोत: जिला प्रशासन, फतेहपुर
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)



0 टिप्पणियाँ