सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर पुलिस की कार्रवाई: शांति भंग, वारंटी गिरफ्तारी और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित
फतेहपुर 10 जनवरी, 2025
जनपद फतेहपुर पुलिस ने 10 जनवरी 2025 को कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की।
1. शांति भंग की कार्रवाई (धारा 170/126/ 135 BNS):
थाना हथगांव क्षेत्र से शांति भंग की आशंका में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
2. वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी:
1. थाना चांदपुर पुलिस ने 1 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
2. थाना चांदपुर पुलिस ने 1 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
3. थाना थरियांव पुलिस ने 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
3. यातायात अभियान:
यातायात नियम उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 2 वाहनों से ₹1000 समन शुल्क वसूल किया गया और 64 वाहनों का चालान किया गया।
4. सराहनीय कार्य:
1. थाना चांदपुर:
मु0अ0सं0 192/24 धारा 303(2)/317(2)/318(4) BNS के अंतर्गत वांछित अभियुक्त आदित्य तिवारी उर्फ गोलू (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
2. थाना थरियांव:
मु0अ0सं0 08/25 धारा 303(2)/317(2) BNS के अंतर्गत वांछित अभियुक्त वीरन सिंह (32 वर्ष) और दयांशकर उर्फ लवली (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
फतेहपुर पुलिस की इन कार्रवाइयों ने कानून-व्यवस्था को मजबूत किया और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का संदेश दिया।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)



0 टिप्पणियाँ