सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर का मौसम पूर्वानुमान: 19 से 23 जनवरी 2025 तक साफ़ आसमान और हल्का कोहरा
फतेहपुर 15 जनवरी, 2024
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, फतेहपुर जिले में 19 से 23 जनवरी 2025 तक मौसम साफ़ रहेगा। इस दौरान आसमान पर बादल नहीं छाएंगे और बारिश की संभावना नहीं है।
दिन में तेज धूप के साथ सुबह और शाम मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। अधिकतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से सामान्य गति से चलेगी।
यह मौसम किसानों के लिए फसल की सिंचाई और देखभाल के लिए उपयुक्त रहेगा।
विशेषज्ञ सुझाव:
गेहूं और चना की फसलों में उचित सिंचाई करें।
फसलों को पाले से बचाने के लिए शाम के समय हल्की सिंचाई करें।
पशुओं को ठंड से बचाने के लिए उन्हें गर्म जगह पर रखें।
वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मौसम विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ