सनातन समाज में समरसता बढ़ाने हेतु सक्षम का भव्य आयोजन संपन्न

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

सनातन समाज में समरसता बढ़ाने हेतु सक्षम का भव्य आयोजन संपन्न

फतेहपुर 28 जनवरी, 2025

सनातन समाज की आपसी समरसता को बढ़ावा देने और समाज में एकता बनाए रखने के उद्देश्य से समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की फतेहपुर जिला इकाई ने 28 जनवरी 2025, मंगलवार को श्रीराम जानकी मंदिर, पक्का तालाब, फतेहपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।


कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण करते हुए हनुमान चालीसा पाठ और प्रसाद वितरण के साथ हुई। कार्यक्रम में मौजूद सभी सनातनी बंधुओं को सक्षम की उपयोगिता और उद्देश्यों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन सक्षम जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान ने किया।

सक्षम के प्रांत उपाध्यक्ष पीयूष द्विवेदी ने संगठन मंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने दिव्यांगजनों और दिव्यांग मित्रों के लिए सक्षम की नीतियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

सक्षम के जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने संगठन के दृष्टिकोण को साझा किया, जबकि चंद्र भान त्रिपाठी ने संगठन की परिकल्पना के महत्व पर चर्चा की। दिव्यांग मित्र कल्लू प्रसाद सविता ने सामूहिक रूप से सक्षम गीत का पाठ कराया।


इस अवसर पर पीयूष द्विवेदी ने प्रयागराज महाकुंभ में सक्षम द्वारा आयोजित नेत्र कुंभ में दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी और उपस्थित लोगों से उसमें भाग लेने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीताराम सिंह चौहान, दिनेश चंद्र त्रिपाठी, चंद्र भान त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार रस्तोगी, अनुराग अग्रवाल, हरी बाबू चौरसिया, विजय तिवारी, प्रेमचन्द्र शुक्ल, अशोक कुमार पांडेय, सरवन कुमार भट्ट, छोटे लाल, सर्वेश शुक्ल, मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने सभी उपस्थित लोगों को सनातन धर्म की महत्ता और सक्षम संगठन की सामाजिक उपयोगिता को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ