सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
थाना गाजीपुर पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फतेहपुर 23 जनवरी, 2025
थाना गाजीपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, धवल जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 23 जनवरी 2025 को मु0अ0सं0 14/2025 धारा 137 (2), 87, 70 (1), 61 BNS व 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त अनुज गुप्ता (19 वर्ष) पुत्र सुरेश उर्फ लाला, निवासी ग्राम फरीदाबाद टिकरी, थाना गाजीपुर, जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
1. उपनिरीक्षक अकील अहमद, थाना गाजीपुर
2. कांस्टेबल देवेन्द्र तिवारी, थाना गाजीपुर
पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है। अभियुक्त पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ