फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: शांति भंग, वारंटी गिरफ्तारी और यातायात अभियान में कड़ी कार्रवाई

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

      ‌                         (हर खबर पर हमारी पकड़)


फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: शांति भंग, वारंटी गिरफ्तारी और यातायात अभियान में कड़ी कार्रवाई

फतेहपुर 14 फरवरी, 2025

फतेहपुर पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न थानों में प्रभावी कार्रवाई की। इस दौरान शांति भंग की आशंका में कई व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि वांछित और वारंटी अभियुक्तों पर भी शिकंजा कसा गया।

शांति भंग (धारा 170 बीएनएसएस) में गिरफ्तारी:

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 16 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

थाना चांदपुर – 02 अभियुक्त

थाना थरियांव – 02 अभियुक्त

थाना सुल्तानपुर घोष – 11 अभियुक्त

थाना औंग – 01 अभियुक्त

वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी:

फतेहपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की।

थाना हथगांव – 01 वांछित अभियुक्त


थाना चांदपुर – 01 वारंटी अभियुक्त


थाना मलवां – 01 वांछित अभियुक्त


थाना हुसैनगंज – 01 वारंटी अभियुक्त


थाना गाजीपुर - 01 अभियुक्त 


यातायात नियमों का सख्ती से पालन:

फतेहपुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्त रुख अपनाया और कार्रवाई की।

02 वाहनों पर ₹2000 का शमन शुल्क लगाया गया।

कुल 54 वाहनों का चालान किया गया।

फतेहपुर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ