सक्षम द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

    ‌‌                             (हर खबर पर हमारी पकड़)

सक्षम द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित

फतेहपुर 04 मार्च, 2025

समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम), जोकि दिव्यांगों की सेवा एवं स्वावलंबन हेतु कार्य करने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक आनुषांगिक संगठन है, द्वारा प्रत्येक मंगलवार को विभिन्न देवालयों में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। इस क्रम में आज स्थानीय श्री बांके बिहारी मंदिर, शांति नगर, फतेहपुर में सस्वर पाठ संपन्न हुआ।


इस आयोजन से पूर्व संगठन की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रचार-प्रसार, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की चर्चा हुई। बैठक में 8 मार्च को महिला आयाम की बैठक एवं होली मिलन समारोह के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया।


इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष पीयूष द्विवेदी, जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्ता, जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान, नगर संघ चालक पुरुषोत्तम जी, धर्म जागरण प्रमुख महेश पाल, रोजगार आयाम अध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई गणमान्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


सहभागिता करने वाले प्रमुख कार्यकर्ता:

दीपक सिंह, दीपक तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, रज्जन बाबू केसरवानी, सर्वेश शुक्ल, प्रेम चन्द्र शुक्ल, स्वदेश पुरवार, कल्लू प्रसाद सविता, राम खेलावन, शैलेंद्र कुमार रस्तोगी, महेंद्र प्रताप यादव, अनुराग अग्रवाल, भानू जौहरी, राम विलास शुक्ल, छोटे लाल, प्रदीप गर्ग, विभोर कुमार पाण्डेय इत्यादि।


संगठन द्वारा भविष्य में भी सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं दिव्यांगजनों के स्वावलंबन हेतु सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ