सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सक्षम फतेहपुर द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं समरसता अभियान – 25 मार्च 2025
फतेहपुर 23 मार्च, 2025
सनातन समाज के बंधुओं से सादर निवेदन
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) जिला इकाई फतेहपुर ने समाज में आपसी समरसता बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत प्रत्येक मंगलवार को विभिन्न मंदिरों में भगवान पवनपुत्र हनुमान का स्मरण करते हुए हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को सक्षम की उपयोगिता एवं उद्देश्यों की जानकारी भी दी जाएगी।
इसी क्रम में आगामी मंगलवार, दिनांक 25 मार्च 2025 को श्री दुर्गा मंदिर, वर्मा तिराहा, चौक स्टेशन रोड, पुरवार शुगर स्टोर के समीप, फतेहपुर में सायं 05:00 बजे से हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
सक्षम फतेहपुर सभी सनातनी बंधुओं एवं भगिनियों से अनुरोध करता है कि वे इस पावन अवसर पर समय से पधारें और समाज में समरसता बढ़ाने के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें।
संपर्क: 1. सीताराम सिंह चौहान, जिला सचिव, सक्षम फतेहपुर, मोबाइल: 9450220349
2. दिनेश चंद्र त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष, सक्षम फतेहपुर, मोबाइल: 8840013277
आपकी सहभागिता समाज में एकता और समरसता की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ