सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
हनुमान चालीसा पाठ एवं समरसता अभियान - सक्षम फतेहपुर द्वारा प्रेरणादायी पहल
सनातन समाज के बंधुओं से सादर निवेदन:
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) जिला इकाई फतेहपुर द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं सामाजिक समरसता को समर्पित निर्णय लिया गया है। संगठन ने सर्वसम्मति से यह तय किया है कि प्रत्येक मंगलवार को जिले के विभिन्न मंदिरों में भगवान पवनपुत्र हनुमान जी को स्मरण करते हुए हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस आयोजन का उद्देश्य सनातन समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी समरसता, संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है। साथ ही, इन आयोजनों में सक्षम संगठन की उपयोगिता, उद्देश्य एवं दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।
इसी क्रम में आगामी मंगलवार दिनांक 15/04/2025 को स्थान: श्री शिव मंदिर, मुहल्ला जैदून, मुराइन टोला, पुलिस चौकी के पीछे, फतेहपुर
आप सभी सनातन धर्मावलंबियों से विनम्र आग्रह है कि समय से पधारें और इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। आपका सहयोग समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनेगा।
सादर आमंत्रण एवं सम्पर्क सूत्र:
1. सीताराम सिंह चौहान, जिला सचिव, सक्षम फतेहपुर | मो. 9450220349
2. सर्वेश शुक्ल, दिव्यांग मित्र | मो. 8574311092
विनम्र निवेदन: समाचार पाठन के पश्चात समाचार को अवश्य लाइक करें।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ