फतेहपुर में 03 से 07 मई तक बारिश और आंधी का पूर्वानुमान, किसानों के लिए जरूरी सलाह

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में 03 से 07 मई तक बारिश और आंधी का पूर्वानुमान, किसानों के लिए जरूरी सलाह

फतेहपुर, भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार फतेहपुर जिले में दिनांक 03 मई से 07 मई, 2025 के बीच मौसम अस्थिर रहेगा। इस अवधि के दौरान जिले में मध्यम से घने बादल छाए रहने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा तेज़ हवाओं के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है।

तापमान विवरण:

अधिकतम तापमान: 35°C से 37°C

न्यूनतम तापमान: 27°C से 29°C

हवा की दिशा: उत्तर-पूर्वी

हवा की गति: सामान्य से तेज़ रहने की संभावना


कृषि संबंधित सलाह:

इस संभावित मौसम परिवर्तन को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक श्री वसीम खान द्वारा किसानों को निम्नलिखित सलाह दी गई है:

1. कटाई के बाद की सावधानी: जिन किसानों की गेहूँ की फसल कट चुकी है, वे उसे बारिश से पहले सुरक्षित स्थानों पर रख लें।

2. जल निकासी की व्यवस्था: खेतों में जलभराव से बचाव हेतु उचित जल निकासी की व्यवस्था करें।

3. खड़ी फसलों की सुरक्षा: खड़ी फसलों में सिंचाई व कीटनाशक/फफूंदनाशक का छिड़काव फिलहाल टाल दें।

4. पशु प्रबंधन: तेज़ आंधी व बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए पशुओं को खुले मैदान में या पेड़ों के नीचे न बांधे।

एसपीएन न्यूज के अनुमान से आगामी दिनों में मौसम की बदलती स्थिति फसलों और पशुओं दोनों के लिए जोखिम भरी हो सकती है। किसानों को चाहिए कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों पर सतर्क नजर रखें और कृषि विज्ञान केंद्र की सलाहों का पालन कर नुकसान से बचें।

(न्यूज़ डेस्क, फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ