सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर में 14 से 18 जून तक हल्की बारिश के आसार, तापमान रहेगा ऊँचा
फतेहपुर में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज़ हवाओं की संभावना
फतेहपुर। कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर के कृषि मौसम विज्ञान विशेषज्ञ वसीम खान के अनुसार, भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार फतेहपुर जिले में 14 जून 2025 से 18 जून 2025 के मध्य मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
इस अवधि में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। विशेषकर 15 जून से 18 जून के बीच स्थानीय स्तर पर गरज-चमक, तेज़ हवाओं के झोंकों और हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे। इससे तापमान में थोड़ी नरमी आ सकती है, लेकिन गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना कम है।
अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी से उत्तर-पूर्वी रहेगी और गति सामान्य रहने का अनुमान है।
किसानों के लिए सलाह:
हल्की बारिश को देखते हुए खेतों में जल निकासी की व्यवस्था रखें।
अधिकतम तापमान ऊँचा रहने से फसल, पशुधन और स्वयं की सुरक्षा पर ध्यान दें।
फल-सब्जियों की कटाई सावधानीपूर्वक करें और वर्षा पूर्व संरक्षण करें।
कीट व रोग नियंत्रण के लिए समय पर निगरानी करें।
यह मौसम परिवर्तन खरीफ फसलों की बुवाई के पूर्व संकेत भी दे सकता है। ऐसे में किसान मौसम पूर्वानुमान पर सतत निगरानी रखें और कृषि विज्ञान केंद्र से परामर्श लेते रहें।
वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मौसम विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ