सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
विजय कारगिल दिवस पर रक्तदान शिविर में 08 लोगों ने किया रक्तदान, 05 ने कराया पंजीकरण
फतेहपुर। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर स्नेह फाउंडेशन एवं सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जिला चिकित्सालय स्थित रक्त केंद्र में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 08 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा की जबकि 05 नवयुवकों ने भविष्य में रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया।
रक्तदान करने वालों में शामिल रहे –
शिवानी राजपूत (रक्तविरांगना), श्रेयांश प्रताप सिंह, प्रभात कुमार, सुभाष मिश्रा, शशांक कुमार, शिवा, शुभम गुप्ता और रहिमन।
रक्तविरांगना शिवानी राजपूत ने सभी युवाओं को संदेश देते हुए कहा, "रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह दूसरों की जान बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। हम सभी को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।"
इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह, जिला चिकित्सालय रक्त केन्द्र के विभागाध्यक्ष वरद वर्धन बिसेन, परामर्शदाता दीपाली वर्मा, स्टाफ नर्स पूजा तिवारी, लैब टेक्नीशियन अखिलेश एवं लैब सहायक नरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
इस आयोजन का उद्देश्य न केवल रक्त की आवश्यकता को पूरा करना था, बल्कि युवाओं में जागरूकता फैलाकर स्वैच्छिक रक्तदान को एक सामाजिक आंदोलन बनाना भी है।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)




0 टिप्पणियाँ