फतेहपुर: विवादित मकबरा में घुसने व तोड़फोड़ पर 10 नामजद, 150 अज्ञात पर केस दर्ज

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                               (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर: विवादित मकबरा में घुसने व तोड़फोड़ पर 10 नामजद, 150 अज्ञात पर केस दर्ज

फतेहपुर, 11 अगस्त 2025,

जिले के विवादित मकबरा स्थल पर जबरन घुसने और तोड़फोड़ करने की घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 नामजद और 150 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 


आबूनगर चौकी प्रभारी विनीत कुमार उपाध्याय की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा 

नामजद अभियुक्त हैं :

1. अभिषेक शुक्ला,2. धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक, 3. आशीष त्रिवेदी, 4. पप्पू सिंह चौहान, 5. प्रशून तिवारी, 6. रितिक पाल, 7. विनय तिवारी (सभासद) 8. पुष्पराज पटेल, 9. अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, 10. देवनाथ धाकड़े


इनके खिलाफ थाना कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 319/2025 पंजीकृत किया गया है, जिसमें धारा 190, 191(2), 191(3), 301, 196 बीएनएस, 07 CLA एक्ट और 2/3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी।


यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब जिले में पहले से ही धार्मिक और साम्प्रदायिक संवेदनशीलता को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई थी। मकबरा विवाद ने स्थानीय प्रशासन के लिए कानून-व्यवस्था की चुनौती को और गहरा कर दिया है। कानूनी दृष्टि से लगाए गए धाराएं यह दर्शाती हैं कि पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है, खासकर लोक संपत्ति को हुए नुकसान और CLA एक्ट के तहत यह मामला कठोर सजा की श्रेणी में आता है।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ