सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर: रक्तदान जागरूकता व निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 35 ने कराया रजिस्ट्रेशन, 80 ने कराई जांच
फतेहपुर। दिनांक 29 अगस्त 2025 को सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम उलीदपुर अलदातपुर में रक्तदान जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व फाउंडेशन के सदस्य फूल सिंह मौर्य ने किया।
जिला चिकित्सालय रक्त केंद्र की टीम ने लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस अभियान में 35 लोगों ने अपने रक्त समूह की जांच कराकर रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं एचआईवी विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम चलाकर एचआईवी जांच भी की।
साथ ही जवाहर लाल रोहतगी हॉस्पिटल कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में नाक, कान, गला, दांत, नेत्र, मधुमेह व मोतियाबिंद की जांच की गई। इस जांच में 13 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, जिनमें से 6 मरीज ऑपरेशन के लिए तैयार हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने शिरकत की।
शिविर में सक्रिय रूप से योगदान देने वालों में अजय कुमार मौर्य, बृजेश कुमार मौर्य, गुरमीत सिंह, बृजेश गुप्ता, परवीन, सन्नी श्रीवास्तव, हिमांशु शामिल रहे।
चिकित्सा टीम में जिला चिकित्सालय रक्त केंद्र से परामर्शदाता दीपाली वर्मा, एचआईवी विभाग से नीतू यादव, दंत चिकित्सक डॉ. अमित पाल, डॉ. योगेश, डॉ. रोहितपाल, नेत्र चिकित्सक डॉ. रामवृक्ष तथा मेडिकल कॉलेज से छात्र दीक्षा व प्रांजुल ने सेवाएं दीं।
शिविर में 80 से अधिक लोगों ने विभिन्न विभागों की निःशुल्क जांच करवाई और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)



0 टिप्पणियाँ