फतेहपुर में 17 दिसंबर को किसान दिवस, विकास भवन में होगा आयोजन

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                        (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में 17 दिसंबर को किसान दिवस, विकास भवन में होगा आयोजन

फतेहपुर, 15 दिसम्बर 2025।

उप कृषि निदेशक फतेहपुर सत्येन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाला किसान दिवस माह दिसम्बर 2025 में दिनांक 17 दिसम्बर 2025 को आयोजित किया जाएगा।


किसान दिवस का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे अपरान्ह तक विकास भवन सभागार, फतेहपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री रविन्द्र सिंह द्वारा की जाएगी।

इस अवसर पर कृषि एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे, जो किसानों को शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं, कार्यक्रमों एवं अनुदानों की जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, किसान दिवस में उपस्थित कृषकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

कृषि विभाग ने जनपद के सभी किसानों से अपील की है कि वे किसान दिवस में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें, अपनी समस्याएं रखें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ