फतेहपुर में टावर चोरी गैंग का भंडाफोड़, दो शातिर चोर गिरफ्तार, माल बरामद

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                          (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में टावर चोरी गैंग का भंडाफोड़, दो शातिर चोर गिरफ्तार, माल बरामद

फतेहपुर: जनपद में मोबाइल टावरों से की जा रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना कल्यानपुर पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है।

घटना के अनुसार, 22 मार्च 2026 की मध्यरात्रि में कंसपुर स्थित टावर साइट से अज्ञात चोरों द्वारा जनरेटर का लॉक तोड़कर अल्टीनेटर, बैटरी, स्टार्टर, एक्जास्ट फैन और लगभग 60 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया था। इस मामले में थाना कल्यानपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।


पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए 24 मार्च 2026 को मुरादीपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध एक्सयूवी-500 गाड़ी को रोका। गाड़ी में बैठे दो व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम मलखान (निवासी बांदा) और गुड्डू कश्यप (निवासी बरेली) बताया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से जनरेटर का अल्टीनेटर, मोटर, स्टार्टर, बैटरी, रेडिएटर, एक्जास्ट फैन, 10 लीटर डीजल सहित चोरी का सामान और औजार बरामद किए गए।

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले टावर साइट की रेकी करते थे और फिर मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी का सामान बेचकर वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गिरोह द्वारा फतेहपुर के अलावा बांदा, कानपुर नगर और अन्य जनपदों में भी चोरी की घटनाएं की गई हैं।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय समेत पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 99363300179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ