सियासत पर नजर, फतेहपुर
बाल स्वास्थ्य पोषण माह का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
(यश द्विवेदी)
जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने "बाल स्वास्थ्य पोषण माह" का जिला महिला अस्पताल में फीता काटकर व बच्चों को विटामिन 'ए' की खुराक पिलाकर शुभारंभ किया ।
उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया है कि 22 दिसम्बर 2021 से 22 जनवरी 2022 तक बाल स्वास्थ्य पोषण माह चलाया जा रहा है जिसमे 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन 'ए' की खुराक 06 माह के अंतराल में दिया जाएगा और 06 माह तक बच्चों को स्तनपान कराया जाए ।
आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग किया जाए ताकि थायराइड, मानसिक जैसी बीमारिया न हो । बच्चों का वजन कराये जिससे कुपोषित/अतिकुपोषित चिन्हित हो सके और उनका इलाज एनआरसी में भर्ती कराकर इलाज कराये।
आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग किया जाए ताकि थायराइड, मानसिक जैसी बीमारिया न हो । बच्चों का वजन कराये जिससे कुपोषित/अतिकुपोषित चिन्हित हो सके और उनका इलाज एनआरसी में भर्ती कराकर इलाज कराये।
इस अभियान का जनपदवासी ज्यादा से ज्यादा लाभ लें । इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राजेन्द्र सिंह, सीएमएस महिला डॉ0 रेखा रानी, डॉ0 सुरेश सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ