असलहे के बल पर मोबाइल लूट करने वाले गैंग का पर्दाफास तीन नफर अभियुक्त गिरफ्तार
(यश द्विवेदी)
असलहे के बल पर मोबाइल लूट करने वाले गैंग का पर्दाफास तीन नफर अभियुक्त गिरफ्तार, जिनके कब्जे से लूट की 15 अदद एन्ड्रायड मोबाइल व एक अदद तमंचा व दो अदद जिंदा कारतूस तथा थाना असोथर में सुनार से लूटे गये आभूषण बरामद
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा जनपद में लुटेरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे जिसकी मानीटिरिंग अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा की जा रही थी कि क्षेत्राधिकारी खागा के निकट परिवेक्षण में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभारी निरीक्षक खागा आनन्द प्रकाश शुक्ला की एक टीम गठित की गयी थी । दिनाक 10.12.2021 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मोबाइल लूट करने वाला गैंग तथा सोनारों से लूट करने वाला गैंग जिसमें लूट की मोबाइल व आभूषण है, कहीं खरीदने व बेचने जा रहें है।
इस सूचना पर थाना खागा के टीम द्वारा नौबस्ता रोड पुलिया के पास गाढ़ाबंदी की गयी कि समय 15.15 बजे लूट , चौरी , छिनैती के शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से थाना खागा पर पंजीकृत मु0अ0स0 400/2021 धारा 392 / 411 / 413pc सम्बन्धित 01 अदद लूट का मोबाइल फोन व थाना असोथर पर पंजीकृत मु0अ0स0 162 / 2021 धारा 392/411/413 ipc से सम्बंधित 230 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुआ तथा 14 अदद चोरी व लूट के एन्ड्रायड मोबाइल फोन व एक अदद देशी अवैध तमंचा 315 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु०अ०स० 404/21 धारा 411/413 pc व मु०अ० सं० 405/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त आदिल हुसैन उर्फ बड़ा टमाटर से पूछतांछ करने पर पता चला कि इनका एक सुनियोजित गैंग है जो मोबाइल व सुनारों को एकांत पाकर लूटते हैं तथा लूट की मोबाइल अभियुक्त जाकिर हुसैन व संजय यादव जिनकी मोबाइल की दुकानें हैं, को बेच देते हैं जो मोबाइलों के पार्ट्स अलग अलग करके बेचते है तथा नई मोबाइलों को उपयुक्त ग्राहक को देकर कम कीमत पर बेंच देते हैं। इस रकम से अपनी महंगी शौक को पूरा करते है । अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर जिला जेल फतेहपुर भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का नाम पता: 1- आदिल हुसैन उर्फ बड़ा टमाटर पुत्र असफाक हुसैन उम्र 22 वर्ष नि0 ग्राम इजुरा बुजुर्ग थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर
2- जाकिर हुसैन पुत्र इकबाल हुसैन उम्र 28 वर्ष नि० ग्राम चक फतेह मोहम्मद थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर
3- संजय यादव पुत्र स्व 0 छोटेलाल यादव उम्र 26 वर्ष नि0 चकहजरतपुर गाँती थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर
वांछित अभियुक्तगण:
1- अख्तर हुसैन पुत्र अनवर हुसैन उम्र करीब 23 वर्ष नि ० ग्राम इजुरा बुजुर्ग थाना सुल्तानपुर घोष
2- आलम हुसैन पुत्र फकरुल हुसैन उम्र 24 वर्ष नि० इजुरा बुजुर्ग थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास मु0अ0स0 400/ 2021 धारा 392/411/413 ipc थाना खागा फतेहपुर I
अभियुक्त का अपराधित इतिहास मु0अ0 स0 400/2021 धारा 392/411/413 ipc थाना खागा फतेहपुर मु ० अ ० स ० 404/21 धारा 411/413 ipc थाना खागा फतेहपुर मु0अ0सं0 405/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खागा फतेहपुर मु ० अ ० स ० 162/2021 धारा 392/411 /413 ipe थाना असोथर जनपद फतेहपुर बरामदगी 1 - एक अदद देशी अवैध तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 2-230 ग्राम सफेद धातु के आभूषण 3 कुल 15 अदद एड्रॉयड मोबाइल 4 - लूट में प्रयुक्त एक अदद मो0 सा0 अपाचे सं0 UP71 AQ 51611।
गिरफ्तारी करने वाली टीम उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार यादव थाना खागा फतेहपुर उपनिरीक्षक, अखिलेश कुमार यादव थाना खागा फतेहपुर, का० रामकुमार परासर थाना खागा फतेहपुर, का० अरविन्द सिंह थाना खागा फतेहपुर, का0 ऋषिरंजन मिश्रा थाना खागा फतेहपुर।
0 टिप्पणियाँ