छात्र/छात्राओं द्वारा चलाया गया मतदाता जागरुकता अभियान

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
छात्र/छात्राओं द्वारा चलाया गया मतदाता जागरुकता अभियान 
(यश द्विवेदी)
स्वीप कार्यक्रम के तहत जनपद के विद्यालयों के छात्र/छात्राओ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया । जे0डी0 सिंह महाविद्यालय में मतदाताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, मतदाता जागरूकता रैली के बाद क्विज व कई तरह की प्रतियोगिताए आयोजित कर जनजागरूकता फैलायी गयी । रैली में बच्चों ने नारा लगाया कि वोट हमारा अधिकार है इसे न करें बेकार इन्ही के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया ।
कम्पोजिट विद्यालय, विरधौलपुर धाता फतेहपुर में  मतदाता जागरूकता अभियान बच्चो व स्टाफ द्वारा गांव में जाकर लोगो को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर चोराई में रैली, क्विज प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर एवं नुक्कड़ नाटक तथा दयानन्द इंटर कालेज बिन्दकी व राजकीय बालिका इण्टर कालेज  में रैली के माध्यम से मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ