बेटे ने सुपारी देकर बाप की कराई हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
(यश द्विवेदी)
थाना थरियांव पुलिस द्वारा मु 0 अ 0 सं 0 282/21 302 / 120 बी / 34 भादवि का सफल अनावरण प्रकाश में आये चार अभियुक्त गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से एक अदद तमन्चा 12 बोर आलाकत्ल , एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर आलाकत्ल एक अदद तमन्चा 315 बोर , दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर , 7000 / - रूपये नगद सुपारी का व 04 अदद मोबाइल बरामद ।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी थरियांव महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थरियांव थाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05.12.2021 को मु 0 अ 0 सं 0 282/21 धारा 302 भादवि का वादी रामगोपाल लोधी पुत्र स्व० ननका लोधी निवासी ग्राम दिमंग्लपुर मजरे रामपुर थरियाव जनपद फतेहपुर के द्वारा मृतक जलकेशन उर्फ लाला के सम्बन्ध में नामजद अभियुक्तगण घूरे लोधी पुत्र रामविसाल लोधी व श्रवण उर्फ टोपी लोधी निवासीगण ग्राम दिमंग्लपुर मजरे रामपुर थरियाव जनपद फतेहपुर के विरूद्ध पंजीकृत कराया था।
जिसमें थाना थरियांव पुलिस टीम द्वारा गहनता से विवेचना कर सही सही अभियुक्तों को प्रकाश में लाकर अनावरण किया गया । जिसमें मृतक के पुत्र के शामिल रहते हुये 1,00,000 रूपये की सुपारी देकर हत्या कराया जाना पाया गया । घटना के सम्बन्ध में आलाकत्ल एक अदद तमन्चा 12 बोर व एक अदद खोखा 12 बोर व 7000 / - रूपये सुपारी का बरामद हुआ । तथा अभियुक्त मान सिंह के कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।
मुकदमा उपरोक्त धारा 120 बी / 34 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। हत्या के सफल अनावरण को लेकर जनता में पुलिस के प्रति विश्वास जागा जिसकी जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है।
प्रकाश में आये / गिरफ्तार अभियुक्त 1. अबरार पुत्र वारिक निवासी देवदासीपुर थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर
2. मान सिंह पुत्र सुखलाल निवासी आलमपुर गिरिया थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर
3. इन्दल पुत्र स्व ० जलेकशन उर्फ लाला निवासी दिमंगलपुर मजरे थरियांव थाना थरियांव फतेहपुर
4. कामता पुत्र जयपाल निवासी छीमी थाना खागा फतेहपुर
वांछित 1. बच्चा उर्फ रामजीत पुत्र रामराज निवासी हासिमपुर भेदपुर थाना थरियांव जनपद फतेहपुर
बरामदगी 1. एक अदद तमन्चा 12 बोर ( आलाकत्ल )
2. एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर ( आलाकत्ल )
3. एक अदद तमन्चा 315 बोर
4. दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
5. 7000 / - रूपये सुपारी का बरामद 6.04 अदद मोबाइल
गिरफ्तारी टीम : 1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, 2. उ0नि0 मुकेश कुमार सिंह, 3. कां0 संदीप द्विवेदी, 4. क०आ० ग्रेड ए आलोक सिद्धार्थ, 5. कां0 विष्णु, 6. कां0 दीपक सरोज, 7. हे0का0 सुरेन्द्र सिंह (चालक), 8. कां0 विशाल सिंह, 9. कां० श्रीकेश यादव।
0 टिप्पणियाँ