सियासत पर नजर, फतेहपुर
अजय मिश्र उर्फ टेनी की बर्खास्तगी की माँग को लेकर कांग्रेसजनों ने किया धरना प्रदर्शन
(यश द्विवेदी)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आज जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र उर्फ टेनी को बर्खास्त करने की मांग की।
एसआईटी की जांच में स्पष्ट हो जाने के बावजूद भी केंद्र सरकार द्वारा अजय मिश्र उर्फ टेनी का जिस तरीके से बचाव किया जा रहा है वह उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं किया जा रहा है इसको देखते हुए समस्त कांग्रेस जनों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया व राष्ट्रपति से मांग की कि अजय मिश्र टेनी को जल्द से जल्द मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाये।
शहर अध्यक्ष मोहसिन खान ने कहा कि यदि राज्य मंत्री की बर्खास्तगी नहीं होती है तो आगे हम लोग और वृहद आन्दोलन करेंगे क्योंकि वर्तमान में चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य सरकार हूं यह अपराधियों को पूरा संरक्षण देने का काम करती हैं।
आज के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी,संतोष कुमारी शुक्ल,राजीव लोचन निषाद,शिवाकान्त तिवारी,नीलम भारती, विकास मिश्र,पंकज सिंह गौतम,बीरेंद्र सिंह चौहान,इसरत खान,चंद्र प्रकाश लोधी,ओम चंद्र मिश्र,सुरेश तिवारी,विनीत मौर्य,विवेक मिश्र,सिकन्दर घोषी,अभय शुक्ल,राजन तिवारी,महबूब आलम,बीरेंद्र गुप्त,अशोक दुबे,बृजेश मिश्र,कल्लू कोरी,अंकित,सन्दीप साहू आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ