धाता पुलिस ने पकड़ा गांजा, कार, तमन्चा व कारतूस के साथ दो अपराधी

सियासत पर नजर, फतेहपुर
धाता पुलिस ने पकड़ा गांजा, कार, तमन्चा व कारतूस के साथ दो अपराधी 
(यश द्विवेदी)
थाना धाता पुलिस द्वारा 10 किलो 400 ग्राम नाजायज गाँजा व एक अदद बाहन कार होण्डा नं ) DL4C AW 3659 व दो अदद देशी तमंचा 315 बोर व 03 अदद जिंदा कारतूस के साथ दो नफर अभियुक्त गिरफ्तार । 

दिनांक 24.12.2021 को  पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी खागा के निकट पर्यवेक्षण में आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार तिवारी मय फोर्स के अढ़ौली पुलिया पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर वाहन होण्डा कार नं 0 DL4C AW 3659 को चेक करने पर दो अभियुक्तगण 1. पप्पू पुत्र छेदीलाल उम्र 26 वर्ष 2. जनमेजय सिंह पुत्र सिद्धगोपाल निवासीगण सोनेपुर थाना कवीं जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। 

जिनके कब्जे से 10 किलो 400 ग्राम नाजायज गाँजा व अभियुक्त पप्पू उपरोक्त के पास एक अदद देशी तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व अभियुक्त जनमेजय सिंह उपरोक्त के पास एक अदद देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु 0 अ 0 सं 0 184/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 185/21 मु 0अ0सं0 186/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। पंजीकत अभियोग 1. मु0 अ 0सं0 184/2021 धारा 8/20 NDPS ACT थाना धाता जनपद फतेहपुर। 2. मु0अ0सं0 185/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धाता जनपद फतेहपुर। 3. मु0अ0सं0 186/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धाता जनपद फतेहपुर । गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता 1. पप्पू पुत्र छेदीलाल उम्र 26 वर्ष निवासी सोनेपुर थाना कव जनपद चित्रकूट। 2. जनमेजय सिंह पुत्र सिद्ध गोपाल उम्र 20 वर्ष निवासी सोनेपुर थाना कर्वी जनपद चित्रकूट। बरामदगी 1. 10 किलो 400 ग्राम नाजायज गाँजा 2. एक अदद होण्डा कार नं 0 DL4C AW3659 3. दो अदद देशी तमंचा 315 बोर व 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम 1. प्रभारी निरीक्षक  संजय कुमार तिवारी 2. उ0 नि0  राहुल कुमार पाण्डेय 3. हे0 का0 पृथ्वीराज सिंह 4.का0 सतीश कुमार सिंह 5.कां0 अमित कुमार राय

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ