स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरण का कार्यक्रम फतेहपुर में भी दिखा

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरण का कार्यक्रम फतेहपुर में भी दिखा 
(यश द्विवेदी)
भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई तथा मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा लगभग एक करोड़ छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन एवं टेबलेट का वितरण किया गया। 

इसका मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारत सरकार के शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरित किया। जनपद फतेहपुर के 169 छात्र छात्राओं ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया तथा स्मार्ट फोन एवं टेबलेट प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने डीजी शक्ति पोर्टल तथा डीजी शक्ति अध्ययन ऐप का शुभारंभ किया।

 
जिले में भी डॉ0 भीमराव अंबेडकर महिला महाविद्यालय, डॉ0 निवेदिता सिंह डिग्री कालेज, महात्मा गांधी डिग्री कालेज सहित अन्य महाविद्यालयों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण छात्र छात्राओं को दिखाया गया। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की दो एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से जनपद के विभिन्न स्थानों पर सीधा प्रसारण दिखाया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ