अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़, 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
(यश द्विवेदी)
अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़, 03 शातिर अपराधी गिरफ्तार तथा भारी मात्रा में अवैध असलहा व असलहा बनाने का उपकरण बरामद
विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनजर अवैध असलहों व अवैध असलहों की फैक्ट्री की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये थे। जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी खागा गयादत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आनन्द प्रकाश शुक्ल थाना खागा जनपद फतेहपुर द्वारा एक टीम गठित कर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा था। जिस क्रम में आज दिनांक 17.01.2022 को भोर में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना खागा अन्तर्गत भवानीपुर मोड़ के पास जंगल के बींच झाड़ियों में लुक छिपकर अवैध असलहे बनाये जा रहे हैं और वहां अवैध असलहों की पूरी फैक्ट्री चल रही है इन असलहों का उपयोग चुनाव में शान्ति व्यवस्था भंग करने के लिए किया जा सकता है, मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना पर गठित टीम द्वारा एकबारगी दबिश देकर अभियुक्त गणों को मौके से मय असलहों ( निर्मित , अर्धनिर्मित व असलहा बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । पकड़े गये अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं जो थाना स्थानीय के सक्रिय सूची में अंकित है । इनके विरूद्ध कई अभियोग पंजीकृत हैं ।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का नाम पता
1. मोहम्मद अली उर्फ ननका पुत्र हबीब नट निवासी ग्राम हरदो नटडेरा थाना खागा जनपद फतेहपुर ।
2. मिस्टर पुत्र अजीज निवासी ग्राम हरदो नटडेरा थाना खागा जनपद फतेहपुर ।
3. मोहम्मद छोटू पुत्र दिलदार उर्फ दिली निवासी ग्राम हरदो नटडेरा थाना खागा जनपद फतेहपुर ।
अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास:
1.मु०अ० स० 129/18 धारा 379/411 IPC थाना खागा जनपद फतेहपुर ।
2. मु ० अ ० स ० 193/18 धारा 147/148149/ 307/323/504/506/324/332/336/352/353 IPC व 7CL Act थाना खागा जनपद फतेहपुर 3. मु०अ०स० 05/20 धारा 3/25 A ACT थाना धाता जनपद फतेहपुर ।
4. मु 0 अ 0 24/22 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना खागा जनपद फतेहपुर ।
बरामदगी
1. तीन अदद देशी तमंचा 315 बोर तमन्चा व 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद मिस कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस
2. दो अदद 312 बोर तमन्चा व 03 अदद जिन्दा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस
3. दो अदद अर्धनिर्मित तमन्चा 315 बोर
4. एक अदद अर्धनिर्मित तमन्चा 312 बोर 5. असलहा बनाने का उपकरण 61450 रुपये बिक्री धन
गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक आनन्द प्रकाश शुक्ल थाना खागा, उ0नि0 प्रवीण यादव थाना खागा, उ0नि0 अरविन्द कुमार मौर्य थाना खागा, उ0नि0 अखिलेश यादव थाना खागा, उ0नि0 प्रवीण सिंह थाना खागा, का० रामकुमार परासर थाना खागा, का० अरविन्द सिंह थाना खागा, का० ऋषिरंजन मिश्रा थाना खागा, का० प्रदीप थाना खागा, का० राहुल यादव थाना खागा फतेहपुर
0 टिप्पणियाँ