सियासत पर नजर, लालगंज
अवैध असलहा व कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
(रिपोर्टर वरुण आर्या)
लालगंज, रायबरेली कोतवाली पुलिस ने 2 लोगों को अवैध असलहा व कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए एक युवक के विरुद्ध पहले से तीन तो दूसरे के विरुद्ध 20 मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
कोतवाल राजेश ने बताया कि सत्यम निवासी पुरेदेवी पौशाला मजरे कोरिहरा को बेलहटा तिराहे के पास से पकड़ा गया है। उसके पास 12 बोर का तमंचा व जीवित कारतूस मिला है। गैंगस्टर रह चुके सत्यम के विरुद्ध कोतवाली नगर में गैंगस्टर समेत पहले से तीन अन्य मामले भी दर्ज है।
दूसरे पकड़े गए अपराधी का नाम शत्रोहन पासी निवासी बेलहटा बताया गया है, उसके पास से 315 बोर असलहा तथा कारतूस बरामद हुआ है। उसके खिलाफ लालगंज कोतवाली समेत ऊंचाहार अमेठी, महाराजगंज, गुरूबक्सगंज, भदोखर डलमऊ, गदागंज आदि थानों में चोरी लूट तथा अवध असलहा मिलने के पहले से 20 मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल ने बताया कि दोनों अपराधियों को आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ