प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जनवरी माह के द्वितीय चरण का वितरण 22 जनवरी से

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जनवरी माह के द्वितीय चरण का वितरण 22 जनवरी से 
(यश द्विवेदी)
जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती अपूर्वा दुबे ने बताया कि दिनांक 20 जनवरी, 2022 के माध्यम से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत जनपद फतेहपुर के शहरी एवं ग्रमीण क्षेत्र में जारी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों के राशनकार्डों में माह जनवरी,2022 द्वितीय वितरण चक्र दिनांक 22.01.2022 से 31.01.2022 के मध्य निःशुल्क खाधान्न 05 किलोग्राम (03 किलोग्राम गेहूं  व 2 किलोग्राम चावल) प्रति यूनिट के आधार पर निःशुल्क वितरण किया जाना है। 

स्पष्ट किया जाता है, कि अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति यूनिट के आधार पर निःशुल्क खाधान्न 05 किलोग्राम  (03 किलोग्राम गेहूं  व 2 किलोग्राम चावल) प्रति यूनिट के दर से वितरण किया जायेगा। उपभोक्ताओं को निःशुल्क खाधान्न की विधिवत जानकारी हो, इस हेतु उचित दर दूकानों पर भी अनिवार्यत: निःशुल्क खाधान्न की सूचना का प्रदर्शन किया जाये। उचित दर दुकानों पर अंदर तथा बाहर उक्त सूचना का प्रदर्शन कम से कम 03 स्थानों पर कराया जाये, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।जनपद के शहरी/ग्रामीणों क्षेत्रों में कुल 1103 उचित दर की दुकानें कार्यरत है। उचित दर विक्रताओं द्वारा खाधान्न का उठान किया जा रहा है। जैसे-जैसे खाधान्न का उठान किया जाये वैसे ही उचित दर विक्रताओं द्वारा मुनादी कराकर तत्काल खाधान्न का वितरण किया जयेगा। उपभोक्ताओं से अनुरोध है, कि धैर्य बनाये रखें।उन्हें दिनांक 31.01.2022 तक प्राप्त हो जायेगा।

अतः जनसाधारण को सूचित किया जाता है, कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत के जनपद फतेहपुर के शहरी एवं ग्रमीणों क्षेत्र में जारी अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों के राशनकार्डों में माह जनवरी,2022 में दिनांक 22.01.2022 से 31.01.2022 के मध्य अतिरिक्त खाधान्न 05 किलोग्राम खाद्यान्न (03 किलोग्राम गेहूं  व 2 किलोग्राम चावल) प्रति यूनिट के दर से निःशुल्क वितरण किया जायेगा। जिन कार्डधारकों के आधार प्रमाणीकरण से खाधान्न से प्राप्त करने से वंचित रह जाते है। उन्हें मोबाइल ओ0टी0पी0 वेरिफिकेशन के माध्यम से माह दिसम्बर, 2021 की अंतिम तिथि दिनांक 31.01.2022 को प्राप्त कर सकेंगे। कार्डधारक सम्बंधित उचित दर विक्रेता से निःशुल्क खाधान्न निर्धारित स्केल में नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में कोविड-19 के दृष्टिगत शासन के निर्देशों के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये मास्क व सेनिटाइजर व साबुन, पानी आदि को प्रयोग कर हस्तप्रक्षालन के उपरांत निःशुल्क खाधान्न प्राप्त करना सुनिश्चित करें। समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी /पूर्ति निरीक्षक एवं नोडल अधिकारी एवं पर्यवेक्षणीय अधिकारी जनपद-फतेहपुर को निर्देशित किया जाता है, कि किसी भी दशा में पात्र कार्डधारक खाधान्न पाने से वंचित न रहें।इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ