सियासत पर नजर, फतेहपुर
पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण एवं ली परेड की सलामी
(यश द्विवेदी)
आज दिनांक 21.01.2022 को पुलिस अधीक्षक फ़तेहपुर राजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली गयी, परेड का निरीक्षण किया गया। मोटर वाहन शाखा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। रजिस्टर पेशी के दौरान सभी रजिस्टरों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, परिसर में भ्रमण कर साफ- सफाई देखी व प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारीगण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ