सियासत पर नजर, फतेहपुर
अवैध शस्त्र फैक्ट्री व शस्त्र बनाने के भिन्न भिन्न उपकरणों के साथ 28 अदद निर्मित नाजायज तमंचा बरामद
(यश द्विवेदी ब्यूरो चीफ फतेहपुर)
अवैध शस्त्र फैक्ट्री व शस्त्र बनाने के भिन्न भिन्न उपकरणों व बरामद 28 अदद निर्मित नाजायज तमंचा जिसमे से 9 अदद 12 बोर व 16 अदद जिसमे से 9 अदद 12 बोर व 16 अदद 315 बोर व एक अदद 32 बोर व चार अदद अर्द्ध निर्मित बैरल 315 बोर व एक अदद अर्द्ध निर्मित बाडी व पांच अदद 12 बोर कारतूस मिस व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व गिरफ्तार दो नफर अभियुक्तगण
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश सिंह के आदेश निर्देशन के तहत अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट परविक्षण व मार्गदर्शन में निकट भविष्य में प्रस्तावित विधानसभा के चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए रोकथाम जुर्म जरायम के क्रम में दिनांक 21.01.2022 को थानाध्यक्ष मलवा अरविन्द कुमार सिंह व उ०नि० विन्यवासिनी तिवारी स्वाट टीम मय पुलिस द्वारा दो नफर अभियुक्तगण 1. राहुल पटेल पुत्र स्व 0 दिनेश सिंह उर्फ पप्पू उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम पनई इनायतपुर थाना मलवां जनपद फतेहपुर व 2. अवनीश पाल पुत्र सुखराम पाल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पनई इनायतपुर थाना मलवाॅ जनपद फतेहपुर द्वारा संचालित की जा रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया।
जिसमें शस्त्र बनाने के भिन्न भिन्न उपकरणों के कुल 26 अदद निर्मित नाजायज तमंचा जिसमे से 9 अदद 12 बोर व 16 अदद 315 बोर व एक अदद 32 बोर व चार अदद अर्द्ध निर्मित बैरल 315 बोर व एक अदद अर्द्ध निर्मित बाडी व पांच अदद 12 बोर कारतूस मिस व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व मौके पर ही अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण अर्द्ध निर्मित नाल चार अदद क्रमशः ( 1 ) 315 बोर माल आठ अंगुल ( 2 ) 315 बोर सात अंगुल ( 3 ) 315 बोर सात अंगुल ( 4 ) 315 बोर आठ अंगुल तथा एक अदद अर्द्ध निर्मित बाडी पार्ट मौके पर ही अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए जिनका विवरण इस प्रकार है ( 1 ) पंखा कोयला को जलाने व हवा देने के लिए एक अदद ( 2 ) आरी ब्लेड दस अदद ( 3 ) आरी फ्रेम एक अदद ( 4 ) छिन्नी चार अदद ( एक चपटा तीन गोल ) ( 5 ) हथौड़ी एक अदद ( 6 ) फुकनी एक अदद ( 7 ) कीला स्क्रू छोटा बड़ा 15 अदद ( 8 ) रेती 2 अदद आदि कई शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण जब्त किये गये ।
उक्त अभियुक्तगण द्वारा अवैध तमंचा फैक्ट्री डालकर जनपद फतेहपुर सहित आस पास के जनपदों में भी अवैध शस्त्रों की तस्करी की जाती रही है । अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर थाना मलवां में मु0अ0सं० 11/2022 चारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. राहुल पटेल पुत्र स्व0 दिनेश सिंह उर्फ पप्पू उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम पनई इनायतपुर थाना मलवां जनपद फतेहपुर । 2. अवनीश पाल पुत्र सुखराम पाल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पनई इनायतपुर थाना मलवा जनपद फतेहपुर ।
गिरफ्तारी / बरामदगी स्थल व समय दिनांक 21.01.2022 को समय रात्रि 20.25 बजे स्थान खण्डहर मकान कब्रिस्तान के बगल में निकट पनई इनायतपुर मोड़ बहदग्राम पनई इनायतपुर 08 कि०मी० दक्षिण थाना मलवां जनपद फतेहपुर ।
0 टिप्पणियाँ