फतेहपुर के शनि मंदिर में भंडारा सम्पन्न हुआ

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
फतेहपुर के शनि मंदिर में भंडारा सम्पन्न हुआ
(यश द्विवेदी)
आज शनिवार को भोजन जन सेवा समिति के तत्वाधान में समिति के सक्रिय सहयोगी दिलीप यादव के द्वारा स्थानीय  डाक बंगला के समीप स्थित शनि देव मंदिर मे बारह बजे भंडारे का आयोजन किया गया।

जहां सर्व प्रथम सोना देवी पत्नी राम बाबू के द्वारा शनि भगवान की पूजा अर्चना व भोग लगाकर भण्डारे की शुरुआत हुई, चलने वाले भंडारे में मंदिर के संतो, मुसाफिरों, रिक्सा चालकों के अलावा मजदूर वर्ग  के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के संस्थापक कुमार शेखर का कहना है कि जरूरतमंद एवं भूखो को भोजन कराना भगवान को खुश करने के समान है।

इस अवसर पर बालकरण सिंह, आदर्श सिंह, हर्षित, आचार्य राम नारायण, रीगन कुमार,विकाश, मोनू, ठाकुर प्रशांत सिंह, सूरज कुमार, अंशु, नीरज, पवन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ