प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन पूजन कार्यक्रम व भण्डारा सम्पन्न

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन पूजन कार्यक्रम व भण्डारा सम्पन्न 
(यश द्विवेदी ब्यूरो चीफ फतेहपुर)          
श्री हनुमान मन्दिर रोडवेज बसस्टैंड फतेहपुर में श्री राम दरबार, श्री गणेश, श्री हनुमान, श्री दुर्गा माँ, श्री राधे कृष्ण, श्री शिवलिंग, श्री नंदी बाबा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा पूजन हवन भंडारा श्री हनुमान मन्दिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी किशन मेहरोत्रा पत्नी सलोनी मेहरोत्रा ने पूर्ण विधि विधान से पुष्प प्रसाद अर्पित करते किया। हवन पूजन करते राष्ट्र की खुशहाली की कामना की व कहा फतेहपुर जनपद के अन्य अधनिर्माण मंदिरों का भी जीणोद्धार सभी भक्तगणों के सहयोग द्वारा  कराया जाएगा।

सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक  मक्खन लाल केसरवानी ने मन्दिर की समस्त प्रतिमाओं की पूजा करते इष्टदेव की आरती की व देश की खुशहाली की कामना की।
प्राण प्रतिष्ठा पूजन हवन में ट्रस्टी राजेन्द्र साहू, चन्द्रभान सिंह त्यागी, डाक्टर माधुरी साहू, मनोज साहू, कृष्ण कुमार तिवारी, सन्दीप श्रीवास्तव,  प्रेमदत्त उमराव, अनिल वर्मा, मनोज मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, अभिषेक यादव, राजन गुप्ता, अभिषेक राठौर, संजय गुप्ता, बचोले गुप्ता, वीरेन्द्र लोधी, बचु गुप्ता, दशरथ गुप्ता, शिवम गुप्ता, दीपू गुप्ता, आर्यन गुप्ता, सोनू शुक्ला, अनिकेत मेहरोत्रा, काव्य मेहरोत्रा, ऋषि गुप्ता, प्रशांत सिंह चौहान, मोहित रस्तोगी, बब्लू श्रीवास्तव, हरिओम साहू, योगेश तिवारी सहित हजारों की संख्या में भक्तगणों ने परम पिता परमेश्वर के दर्शन करते भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। पुरोहित बाबूलाल तिवारी,  नवल शुक्ला, अशोक कुमार मिश्रा जी ने प्राण प्रतिष्ठा कराई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ