सियासत पर नजर, फतेहपुर
अवैध शराब बरामद कर लहन को किया नष्ट
यश द्विवेदी ब्यूरो चीफ फतेहपुर)
ग्राम कंचनपुर व छोटेलालपुर में दबिश देकर 40 कुन्तल लहन नष्ट कर 1540 लीटर कच्ची शराब बरामद
थाना बिन्दकी, जनपद फतेहपुर दिनांक 04/02/2022 पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान में क्षेत्राधिकारी बिन्दकी के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में दिनांक 04/02/222 को आगामी विधान सभा चुनाव के अन्तर्गत अवैध शराब की बिक्री व निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में बिन्दकी पुलिस मय हमराही फोर्स के द्वारा थाना बिन्दकी क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर व ग्राम छोटेलालपुर में दबिश देकर भारी में लहन ( करीब 40 कुन्तल ) नष्ट किया गया और 1540 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी।
तीनों अभियुक्त मौके पर ही पकड़े गये । बरामद कच्ची शराब के सम्बन्ध में थाना बिन्दकी पर क्रमशः मु ० अ ० सं ० 42/22 से 44/22 तक धारा 60 आबकारी अधिनियम अधिनियम पंजीकृत किया गया है ।
बरामदगी का विवरण 1.30 अदद पिपियों में 50-50 लीटर कुल 1500 लीटर व 01 अदद पिपिया में 40 लीटर कुल 1540 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद 2. बरामदशुदा 40 कुन्तल लहन को मौके पर ही पुलिस द्वारा नष्ट किया गया ।
नाम पता अभियुक्तगण 1.अमन पुत्र स्व 0 अशोक कंजड़ उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम कंचनपुर थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर 2. अभिषेक पुत्र बाबूलाल कंजड़ उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम कंचनपुर थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर 3. शिवमंगल सिंह पुत्र बद्री उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम छोटेलालपुर थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर दविश देने वाली टीम थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर 1. उ0 नि0 संदीप कुमार तिवारी, 2. उ0 नि0 विवेक कुमार यादव, 3. उ0 नि0 विपिन कुमार यादव, 4. हे0 का0 राजेन्द्र सोनकर, 5. का० उबैदउल्ला, 6. का0 सूर्यभान, 7. का0 प्रमोद, 8. का0 दीपक, 9. का० कप्तान सिंह 10. का0 अनुज यादव, 11. का० लोकेन्द्र तोमर, 12. का० विक्रान्त, 13. का0 जुगेन्द्र, 14. का इन्द्रवीर, 15. म0 का0 संगीता, 16. म0 का0 मिंकी, 17. म० का० नीतू, 18. म० का० विभा मौर्या, 19. म० का ० सुषमा।
0 टिप्पणियाँ