सियासत पर नजर, फतेहपुर
भाजपा के पक्ष में किया जनसम्पर्क
(यश द्विवेदी ब्यूरो चीफ फतेहपुर 7460863592)
भारतीय जनता पार्टी के फतेहपुर सदर विधान सभा प्रत्याशी विक्रम सिंह के पक्ष में नगर मण्डल उत्तरी के प्रभारी डॉ शिव प्रसाद त्रिपाठी ने आज स्थानीय दुर्गा नगर कालोनी निकट हरिहरगंज में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर मतदान की अपील की।
इसी क्रम में सेवानिवृत प्रधानाचार्य श्रीमती रमा कुमारी श्रीवास्तव के आवास पर भी सम्पर्क हुआ। जिसमें सुरेश श्रीवास्तव वरिष्ठ समाजसेवी, रतीशचन्द्र उर्फ पिनाक श्रीवास्तव, 142 बूथ संख्या हरिहरगंज के बूथ प्रमुख वंश श्रीवास्तव एवं विधि छात्रा वंशिका श्रीवास्तव मौजूद रहे।
सक्षम जिला संयोजक पियूष द्विवेदी ने भी उपस्थित जन समुदाय से पहले "मतदान फिर जलपान" का अनुरोध करते हुये भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर योगी जी को पुन: मुख्यमंत्री बनाने की अपील की ।
0 टिप्पणियाँ