सियासत पर नजर, फतेहपुर
जो प्रभु राम को लाए हम उनको लाएगे एक बार फिर भगवा लहराएगें
(यश द्विवेदी ब्यूरो चीफ फतेहपुर 7460863592)
विश्वहिन्दू महासंघ प्रयाग एवं सक्षम कानपुर प्रान्त द्वारा हुई बर्जुअल भावान्जलि में काव्यमय प्रस्तुति हिन्दुत्व की रक्षा के लिए एक बार फिर भाजपा जरूरी - भिखारी प्रजापति
हिन्दुत्व में निहित है भारतीय संस्कृति - डा ० जयशंकर पाण्डेय
ललितपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और उनके अनन्य भक्त महंत योगी आदित्यनाथ जी महराज एवं जनभावना आधारित वर्जुअल भावान्जलि का आयोजन विश्व हिन्दू महासंघ प्रयाग संभाग एवं सक्षम कानपुर प्रान्त के सुयक्त तत्वावधान में हुआ ।
जिसमें मुख्य अतिथि विश्वहिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, सदस्य प्रदूषण बोर्ड ने करते हुए प्रभु राम को जन जन का आराध्य बताया जिसकी अक्षुण्य धरोहर को संजोते हुए प्रदेश मुख्यमंत्री योगआदित्यनाथ ने जो कार्य किया वह युगो युगों तक स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा प्रदेश के चुनावी महासमर में हमें उनको एक बार फिर लाना है जो प्रभु राम को लाए एक बार फिर भगवा लहराएगे । उन्होने अयोध्या में राममंदिर को भारतीय संस्कृति का धरोहर बताया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रख्यात कवियत्री रेखा भदौरिया ने सरस्वती वंदना से करते हुए कहा रोम में बसते हैं। प्रभु राम भावान्जलि की संयोजना करते हुए कवि पंकज अंगार ने कहा देश राम का राम की धरती पर मन में श्रीराम बसे हर इक जड़ में राम बसे हैं चेतन में श्री राम बसे।
प्रख्यात कवि अजय अंजाम औरय्या ने अपने अंदाज में कहा भारत में है जो जितना परिवेश हमारे राम का है संस्कृति का हर इस जीवित अवशेष हमारे राम का है।
कवि मनोज शुक्ला ने कहा आंखों का स्वप्न मंदिर बनाना है जन जन के आराध्य का मंदिर बनाना है दिनेश याज्ञिक देहगांव की रचना हम हिन्दू है समुन्दर दिखलाते है हम दुनिया को समरसता बतलाते हैं ।
रेखा भदौरिया ग्वालियर ने अपनी रचना राम राम रोम में मंदिर है प्राणों में खूब सराही गई । अञनुराधा पाण्डे दिल्ली ने कहा अयोध्या है श्री राम की जय बोलो श्री राम की गूजे शहनाई मेरे देश में अपने आप में अनूठी रही । कवि शीलचंद शास्त्री ने ॠता युग के श्रीराम प्रभु जी इस कलियुग में आओ न कदम कदम पर छलते रावण उनका बध कर जाओ न ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये सक्षम पूर्वी उप्र के अध्यक्ष डा ० जयशंकर प्रसाद पाण्डे ने कहा जन्मभूमि पर प्रभु राम के मंदिर का निर्माण शुरू होने से जनजन का सपना साकार हुआ। उन्होने गौरवशाली अतीत का स्मरण करते हुए कहा हमें संगठित रहकर सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा करती है ।
प्रदेश धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रमुख पं ० हरिओम पाठक ने कहा संतों की अगुवाई में जो कार्य हुए हैं वह अधूरे नहीं रहे उन्होंने कहा महासंघ में संतो का आशीर्वाद और प्रेरणा से एक बार पुनः महंत योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है । सक्षम कानपुर प्रांत के सचिव प्रशान्त मिश्रा ने चुनावी में हिन्दुत्व की रक्षा के लिए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्य किया।
महिला आयाम की प्रमुख डा० शिवा मिश्रा ने एक - एक मत को बहुमूल्य बताते हुए महिलाओं से जागरूक रहकर मतदान के लिए आगे आने को कहा।
कानपुर नगर अध्यक्षा डा० आरती लालचंदानी ने कहा, "हिन्दुत्व हमारी संस्कृति है जिसके सरक्षण की महती जरूरत है।" योगी जी के कार्यकाल को उपलब्धि भरा बताते हुए उन्होंने उपस्थित लोगों को जागरूक किया ।
संगोष्ठी में प्रान्त सहसचिव सचिन पाण्डेय , शिवकुमार चतुर्वेदी, सक्षम फतेहपुर प्रमुख पीयूष द्विवेदी, करूणा इन्टरनेशनल के राष्ट्रीय प्रचारक भूपेश चारण जोधपुर ने हिस्सा लेकर अपने विचार रखे ।
इस मौके पर विश्व हिन्दू महासंघ के क्षेत्रीय प्रमुख श्याम बिहारी अवस्थी, प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादव, प्रयाग संभाग प्रभारी पवन जैन शिवाजी, चित्रकूट मण्डल प्रभारी रामविलासशर्मा, रामप्रसाद यादव प्रयाग, वीरेन्द्र सिंह ठाकुर झांसी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती विनोद जैन, अधिवक्ता प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण लोहिया, संरक्षक अनिल जैन अंचल, सुरेश बाबू जैन, अजय जैन एडवोकेट, अक्षय अलया, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, अवध विहारी कौशिक , जिलाध्यक्ष हरिकिशोर नरवरिया, महेश पटैरिया, ध्रुव साहू, सक्षम जिला महामंत्री अजय जैन साइकिल, नगर अध्यक्ष डा० तेजस्व श्रीवास्तव, रविराजा, दीपक सिंघई , रवीन्द्र जैन, मुनमुन, विवेक व्यास , मनोज चौबे, अभिषेक सोनी, पीयूष सिंघई, संजीव सौरया, सुखसिंह परमार, मनविन्दर कौर, वीणा जैन, चेष्टा श्रीवास्तव, नीता खरे, श्वेता यादव, नेहा बुन्देला, प्रीति जैन, संध्या सौरया आदि ने हिस्सा लेकर भावान्जलि अर्पित की कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी अक्षय अलया द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ